Best site

Wednesday, October 10, 2018

वजन कम करने के बेस्ट फूड कॉम्बिनेशन ,जानकर हैरान रह जाएंगे

Hallo

वजन कम करने के लिए लोग घंटो पसीना बहाते है। डाइट करते है और भी। नजाने क्या क्या करते है।पर अगर भोजन के खान पान की सही कर दिया जाए तो वो भी आपके वजन काम करने में उपयोगी हो सकता है।अगर रोज नियम बनाकर लगातार 30-40 दिन अगर अपने भोजन करने में बदलाव करे तो काफी वजन कम हो सकता है।

जब भोजन को हम सही तरीके से खाते है तो वह पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित करता है।और पाचन तंत्र टॉक्सिन मुक्त रहता है।
आइए जानते है किस भोजन के जरिए आप अपने आप को फिट और फाइन रख सकते है।

अंडा और सिमला मिर्च -
अंडे में प्रोटीन तथा सिमला मिर्च में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।इसमें से पहला आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है तो वहीं दूसरा आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी को कम करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।स्वास्थ्य सलाहकार अक्सर इसकी सलाह देते है।

बादाम और सोया मिल्क -
हर रोज अगर भुने बादाम खाएं तो उससे भूख कम लगती है,साथ ही साथ बिना वजन घटाए भरपूर मात्रा में विटामिन ई और मोनोसैचुरेटेड फैट भी मिल जाता है।सोयाबीन से बनाने वाले सोया दूध में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।इसमें तमाम तरह के विटामिन,मिनरल्स और जरूरी फैटी ऐसिड होता है।अगर आप सोया मिल्क पिए तो भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते है।

चावल और मटर -
चावल में कम मात्रा में अमीनो ऐसिड पाया जाता है और इसमें अधूरे प्रोटीन होते है,जिससे कि इसमें मटर डालकर संतुलित फूड कोम्बो बनाया जाता है।चावल और मटर के कॉम्बिनेशन से आपको शरीर के लिए हेल्थी प्रोटीन मिलता है।इसमें आप ब्राउन चावल में बीन्स और मटर भी डाल सकते है।इसमें आपको भरपूर मात्रा में पोटैसियम और मिनरल्स मिलता है जिससे कि आपकी कमजोर मांसपेशियां रिपेयर होती है।

ग्रीन टी के साथ नींबू -
ग्रीन टी सेहत के लिए अच्छा होता है और इसे वजन काम के लिए भी लिया जाता है।अगर आप ग्रीन टी में नींबू डालकर पिए तो यह स्वास्थ्य के लिए और हार्ट के लिए फायदेमंद होता है।

दही और दालचीनी -
जो लोग वजन काम करते है वो निश्चित तौर पर दही खाते है।आप इसे और भी अच्छा बनाते है तो इसमें बस एक चुटकी दालचीनी डालने की जरूरत है।दालचीनी आपके शरीर से चर्बी को कम करता है।

लाल अंगूर और खरबूजा -
लाल अंगूर और खरबूजे का सलाद आपके चर्बी और मोटापे को कम करता है।इससे आपका पेट पतला होता है और बॉडी को मोटा और मजबूत बनाता है। लाल अंगूर बेली फैट भी कम कर देता है,क्योंकि यह एंटी आक्सीडेंट होता है जिसे एंथोसायनिन कहते है।यह चर्बी के बनाने की प्रक्रिया को कम करता है।

काबुली चना और ऑलिव ऑयल -
काबुली चने में मौजूद होता है पोषक तत्व और घुलानिशिल फाईवर जो कि वजन को संतुलित रखने का संपूर्ण फूड है।इसमें भूख को कम करने वाला हार्मोन कोलेसिस्टोकिनिन निकलता है,जिससे लगता है कि पेट भरा हुआ है।इसमें ज्यादा वर्जिन ऑलिव ऑयल बनता है,जोकि शरीर को ज्यादा पोषक तत्व देता है।इसको खाने से सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है,यह हार्मोन बढ़ना सेहत के लिए फायदेमंद है।

चिकन और लाल मिर्च -
चिकन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।इससे भूख भी संतुलित होता है और थोड़ा खाने पर भी लगता है पेट भरा हुआ है।इसमें लाल मिच मिलने से फैट कम होने में मदद मिलती है।लाल मिर्च में मौजूद होते है कैप्सेसिन तत्व जो भूख कम करने और शरीर के अंदर खाने को ऊर्जा में बदलने में सहायक है। इसके प्रयोग से चर्बी तेज़ी से कम होती है।


No comments:

Post a Comment